डीएम एवं एसपी ने विधायक के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन किए अर्पित

 देवरिया-सदर विधानसभा क्षेत्र देवरिया के विधायक जन्मेजय सिंह के असामयिक मृत्यु होने पर जिलाधिकारी अमित किशोर एवं पुलिस अधीक्षक डा0 श्रीपति मिश्र उनके पैतृक गांव देवगांव पहुंचकर श्री सिंह के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये तथा शोक संवेदना व्यक्त किये। शोक संतप्त परिवार को ढाढस बढ़या तथा इस असहनीय दुख को सहने तथा धैर्य बनाये रखने की असीम शक्ति परिजनों को प्रदान करने हेतु कामना तथा दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गयी।
   स्व0  जन्मेजय सिंह ग्राम देवगांव तहसील जनपद देवरिया के मूल निवासी थे, उनका जन्म 7 जुलाई 1945 को हुआ था, उनके पिता का नाम त्रिलोकी नाथ सिंह था, श्री सिंह के तीन पुत्र और चार बेटियां है।
   स्व0 श्री सिंह वर्ष 2000 में उप निर्वाचन के जरिये पहली बार विधायक चुने गये तथा दो वर्ष विधायक रहे। वे उ0प्र0 की 16वीं व वर्तमान 17वीं विधान सभा के सदस्य रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास