दीपराज हत्या कांड का पर्दाफाश, गोला पुलिस ने चार लोगों को भेजा जेल

गोला गोरखपुर।


गोला थाना क्षेत्र में बीते 7 अगस्त की रात में 14 वर्षीय  दीपराज पुत्र चुन्नी लाल निवासी ग्राम सभा सरम टोला गोलाभार की निर्मम हत्या कर ग्राम सभा हरपुर नयकान टोला के पास स्थित पोखरे पर फेंके गए मामले का पर्दाफाश गोला पुलिस मंगलवार को कर दी। जिसमें चार लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा अपराध संख्या 699/29 धारा 302 आईं पी सी में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी डा0 सुनील कुमार गुप्ता द्वारा इस प्रकरण की गम्भीरता को लेते हुए तत्काल अनावरण व गिरफ्तारी का दिशा निर्देश दिया गया था। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में सीओ गोला श्यामदेव बिन्द के नेतृत्व में थानाध्यक्ष गोला हेमेंद्र पांडेय, एस आई राजेश यादव, आलोक कुमार राय, अनिल यादव, विवेक चतुर्वेदी, कॉन्सटेबल अमित यादव, सतीश ओझा, अभिनव यादव, बच्चे लाल यादव, नूरुद्दीन व महिला कॉन्सटेबल गीता यादव, सरिता चौहान क्षेत्र में बांछित अभियुक्त की तलाश मंगलवार में सुबह निकले थे कि मुखबिर की सूचना पर गोपालपुर के आगे साई जोत तिराहे पर एक अदद मोटर साईकल के साथ घटना में शामिल जशवंत निषाद पुत्र रामकरन निषाद निवासी इटउवा उर्फ प्रेमगढ़, महेंद्र निषाद पुत्र दीनदयाल, नीरज निषाद पुत्र राम अवध निवासी हरपुर थाना गोला व साथ में एक लड़की को शक होने पर गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त जसवंत निषाद उपरोक्त के निशान देही पर मृतक का मोबाइल व टूटी हुआ सीम घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद हुआ।
घटना का अनावरण करते हुए सीओ गोला श्यामदेव बिन्द ने बताया कि मृतक दीपराज व जशवंत निषाद के बीच दो माह पूर्व झगड़ा हुआ था। तभी से जशवंत दीपराज से बदला लेना चाहता था। एक लड़की के माध्यम से जिससे दीपराज व जशवंत दोनो बात करते थे। जशवंत ने बीते शुक्रवार को उस लड़की के माध्यम से फोन कराकर दीपराज को घटना स्थल पर रात में 11 बजे बुलाया। फोन पर दीपराज वहां पहुचा। वहां पर स्थित बगीचे में दोनो के बीच विवाद हुआ। जशवंत  महेंद्र व नीरज निषाद ने दीपराज के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। दीपराज गिर पड़ा। तीनों उसके सीने पर चढ़ गए। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उसका मोबाइल लेकर सिम तोड़ कर बगल स्थित झाड़ी में फेंक दिया और वही पास में मोबाइल छिपा दिए और फरार हो गए। मुकदमा गोला थाने में अज्ञात  हत्या में दर्ज था। गोला पुलिस ने उच्चाधिकारियों की देख रेख व मार्गदर्शन में मामले का पर्दाफाश कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास