देवरिया में सड़क हादसे में बैंककर्मी सहित तीन की मृत्यु

देवरिया,11 अगस्त() उत्तर प्रदेश में देवरिया के सलेमपुर क्षेत्र में आज तड़के सड़क हादसे में एक बैंककर्मी सहित तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

पुलिस ने यहां कहा कि सलेमपुर कस्बे से तीन किलोमीटर दूर मनिहारी के पास रात दो बजे के करीब कार सवार भारतीय स्टेट बैंक शाखा सलेमपुर के कैशियर जितेन्द्र कुमार,एटीएम गार्ड धन्नू कुमार और अजय कुमार देवरिया से सलेमपुर कार से जा रहे थे कि उनकी कार को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया।इस हादसे में घायल तीनों को अस्पताल लाया गया,जहां डाक्टरों तीनों को मृत घोषित कर दिये।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास