देवरिया में विधानसभा मतदाता सूची का 16 नवम्बर को होगा प्रकाशन

देवरिया, 10 अगस्त(वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदेय स्थलों का संभाजन तथा विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिये समय सारणी निर्धारित कर दी गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी अधिकारी प्रशासन राकेश कुमार पटेल ने आज यहां बताया है कि16 नवम्बर को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इसके पश्चात् 16 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक आपत्तियां एवं दावे लिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण पांच जनवरी 2021 को किया जाना निर्धारित है। मतदाता सूची की आलेख्य का अन्तिम प्रकाशन 15 जनवरी को किया जायेगा।
श्री पटेल ने बताया कि इसके पूर्व आज से 15 नवम्बर के बीच मतदेय स्थलों के संभाजन, मतदाताओं के डूप्लीकेसी इन्ट्री का निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में मतदाता निर्वाचक नामावली में नाम जोडने के लिये एक जनवरी 2021 की अर्हता तिथि होगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास