देवरिया में युवक की चाकू मारकर हत्या,आरोपी फरार

देवरिया,20 अगस्त(वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र में गुरूवार शाम एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी ।
पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने यहां बताया कि क्षेत्र के ग्राम माधवपुर में चौथी यादव का पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पति-पत्नी के बीच तकरार को देखकर पड़ोसी महिला प्रभावती देवी बीच-बचाव के लिए वहां चली गई थी। इससे नाराज चौथी यादव ने प्रभावती को धक्का दे दिया, जिससे उसे चोट आ गई।
उन्होंने बताया कि शोर सुनकर प्रभावती का बेटा विजय यादव वहां पहुंचा और चौथी यादव से मां को धक्का देने का कारण पूछने पर चौथी यादव ने विजय पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घायल विजय को जिला अस्पताल जे जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विजय मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।
घटना की सूचना पर श्री मिश्र मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पुलिस सरगर्मी से आरोपी की तलाश कर रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
सं त्यागी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास