देवरिया पुलिस द्वारा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 04 अभियुक्तों की गिरफ्तारी, 01 लाख 79 हजार रूपये नकद, 2.5 से 03 लाख की ज्वैलरी व 26 मोबाईल फोन बरामद । ।

देवरिया, 08.08.2020 को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली मय पुलिस टीम द्वारा चकियवॉ ढाले के पास से चार शातिर चोरों 1.राजन गौड़ उर्फ सूरज कुमार गौड़ पुत्र श्री शिवशंकर गौड़, 2.राहुल गौड़ पुत्र रामप्यारे गौड़, 3.अमर पुत्र रामप्यारे गौड़,  निवासीगण गरूणपार, थाना कोतवाली, जनपद देवरिया 4. बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चोरी के कुल 01 लाख 79 हजार रूपये 26 मोबाईल फोन एवं सोने चॉदी के रू0 2.5 से 03 लाख लगभग की ज्वैलरी बरामद हुई है। इन अभियुक्तों से 02 देशी तमंचे व 03 कारतूस व एक चाकू भी बरामद हुआ है।
    उक्त गिरफ्तारी एवं चोरी के माल की बरामदगी से दिनांक 26.06.2020 को सोन्दा से चोरी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 380/2020 धारा 380 भा0दं0सं0, दिनांक 20.07.2020 को मालवीय रोड से चोरी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 486/2020 धारा 457,380 भा0दं0सं0, दिनांक 29.07.2020 को सोनूघाट से चोरी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 504/2020 धारा 380 भा0द0सं0, दिनांक 04.08.2020 को सिंचाई विभाग कॉलोनी से चोरी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 506/2020 धारा 380,457 भा0द0सं0, दिनांक 17.07.2020 को रामगुलाम टोला से चोरी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 510/2020 धारा 380,457 भा0द0सं0 का सफल अनावरण किया गया। नियमानुसार अग्रेतर कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास