देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

बहराइच,19 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश की बहराइच पुलिस ने सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) त्रयम्बक नाथ डूबे ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि 18 अगस्त को सोशल मीडिया पर मोहम्मद शकील खान ने फेसबुक पर देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस संबंध सम्बन्धी पोस्ट किए गए थे प्रकरण संज्ञान में आने पर शकील खान के विरुद्ध कोतवाली नगर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के नगर संयोजक गौरव गुप्ता ने तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की थी।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में 153 ए, 295 ए व आईपीएस की धारा 67 का अभियोग पंजीकृत करने के बाद आरोपी शकील खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
सं त्यागी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास