दो ब्लाक कर्मी मिले कोरोना पॉजिटिव
बांसगांव , गोरखपुर । कौड़ीराम ब्लाक के दो अन्य कर्मचारियों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद रविवार को आनन फानन में पाण्डेयपार जाने वाले मार्ग को सील कर दिया गया।
कौड़ीराम ब्लाक मुख्यालय पर कार्यरत ओडीएफ दस्ता के लीडर और एक एडीओ के नमूने में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके पहले ब्लाक के वरिष्ठ सहायक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। तीन कर्मचारियों के कोरोना की पुष्टि होने के बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ संतोष कुमार वर्मा और बीडीओ राजकुमार की सहमति से मौके पर पहुंचकर गजपुर चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार सिंह व सोहगौरा चौकी प्रभारी विनय कुमार मिश्रा मय हमराहियों के साथ ब्लॉक परिसर के बीच से पाण्डेयपार की तरफ से जाने वाले रास्ते को सील कर दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें