एक ही परिवार की तीन नाबालिक लड़कीयां हुई घर से गायब
गोला/गोरखपुर
गोला थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव से एक ही परिवार की तीन नाबालिग लड़किया गायब हो गई।परिजनों के काफी खोजबीन के बावजूद अभी लड़कियों का पता नही चल सका है।जिसका सूचना परिजनों द्वारा थाने पर दे दी गई है।परिजनों के मुताबिक सोमवार की देर शाम से ही अपने घर से अपना सामान लेकर एक ही परिवार की तीन नाबालिग लडकिया जिनकी उम्र 13 वर्ष 15 वर्ष व 17 वर्ष बताई जा रही है वह गायब हो गई। वह काफी रात होने तक घर पर नही आई तो परिजन चिंतित हो कर लड़कियों को ढूंढने लगे लेकिन उनका कही पता नही चला। परिजन जब घर में देखे तो उन तीनों का सामना भी नही था। थक हार कर परिजन मंगलवार की सुबह गोला थाने पर पहुच कर गुमसुदगी की तहरीर दे दी है। इस प्रकरण पर थानाध्यक्ष गोला हेमेंद्र पाण्डेय का कहना है कि मामला सज्ञान में है। पुलिस सुराग लगाने में जूटी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें