एक माह में देवरिया पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य

-ःएक माह में जनपदीय पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्यः-


01.विशेष अभियान चलाकर 53 व्यक्तियों के विरूद्ध गैंगेस्टर ऐक्ट की कार्यवाहीः- जनपदीय पुलिस द्वारा एक माह में विशेष अभियान चलाकर कुल 53 व्यक्तियों के विरूद्ध गैंगेस्टर ऐक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही किया गया। 


02.चोरी की 19 मोटरसाईकिलें व 6 लग्जरी वाहनों अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ की बरामदगी करते हुए 08 अभियुक्तों की गिरफ्तारीः- थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 13.07.2020 को चोरी की 19 मोटरसाईकिलें बरामद करते हुए 07 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी। इसी क्रम में थाना रामपुर कारखाना पुलिस द्वारा दिनांक 14.08.2020 को 01 व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए 06 लग्जरी वाहन बरामद करते हुए विधिक कार्यवाही किया गया।


03.एक करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करने के अतिरिक्त अपमिश्रित शराब बनाने वाली फेैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गयाः- थाना लार पुलिस द्वारा एक माह में मेहरोैना चेक पोस्ट बिहार बार्डर से कुल 1245 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब अनुमानित कीमत 01 करोड़ रूपये व 02 वाहन लगभग 25 लाख रूपये की बरामदगी करते हुए 01 व्यक्ति की गिरफ्तारी करते हुए विधिक कार्यवाही किया गया। 
 इसी क्रम में दिनंाक 05.08.2020 को थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा 1000 देशी शराब की बोतलों के ढक्कन, देशी शराब बन्टी बब्ली रैपर लगे हुये 1500 खाली बोतलें, 1000 बार कोड स्लिप्स, 24 पेटी अपमिश्रित देशी व अंग्रेजी शराब, 60 लीटर स्प्रिट, 1 आप्ट्रा कार संख्या MH02AK4133, 1 मैजिक माल वाहक वाहन संख्या UP52T2754 व 5 कि0ग्रा0 यूरिया व 100 ग्राम नौशादर बरामद करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 


04.चोरी की 05 घटनाओं का अनावरण करते हुए चोरी के 1 लाख 79 हजार रूपये, 3 लाख की ज्वेलरी, 26 मोबाईल फोन बरामद कर 04 अभियुक्तों की गिरफ्तारीः-  थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनंाक 08.08.2020 को 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए चोरी के 1 लाख 79 हजार रूपये, 3 लाख की ज्वेलरी, 26 मोबाईल फोन बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी से थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत चोरी की घटनाओं के संबन्ध में पंजीकृत कुल 05 अभियोगों का सफल अनावरण किया गया। 


05.16 व्यक्तियों से अवैध शस्त्र बरामदः-  जनपदीय पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र के विरूद्ध एक माह में चलाये गये अभियान के क्रम में 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 16 अवैध शस्त्र व 26 कारतूस बरामद करते हुए विधिक कार्यवाही की गयी। 


06.07 टाॅप-10 अभियुक्तों एवं 25-25 हजार रूपये के 05 पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारीः-  जनपदीय पुलिस द्वारा टाॅप-10 एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में कुल 07 टाॅप-10 अभियुक्तों एवं 25-25 हजार रूपये के पुरस्कार घोषित कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास