एसडीएम अरुण सिंह की अध्यक्षता में नर्सिंग होम संचालको की बैठक

कैंपियरगंज।गोरखपुर।कैंपियरगंज तहसील सभागार में एसडीएम अरुण सिंह की अध्यक्षता में नर्सिंग होम संचालको की बैठक संपन्न की गयी।बैठक में कोविड 19 के नियम को शत प्रतिशत अनुपालन करने का निर्देश दिया गया।तथा नियम विरुद्ध नर्सिंग होम संचालित होने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई की जायेगी।
            बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम श्री सिंह ने कहा कि कोनोना वायरस संक्रमण को देखते हुए नर्सिंग होम परिसर कोविड 19 के नियमों से आच्छादित होना चाहिए, अगर कोई भी नर्सिंग होम नियम विरुद्ध संचालित मिलेगा तो उसके संचालक के विरुद्ध कठोर कार्यवाई की जायेगी।उन्होने कहा कि कोविड 19 को देखते हुए शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन करना होगा।बैठक में तहसील क्षेत्र के 23 नर्सिंग होम संचालक मौजूद रहे।बैठक में सीएचसी कैंपियरगंज के अधीक्षक डाक्टर भगवान प्रसाद,तहसीलदार शशिभूषण पाठक,नायब तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा,शिकंदर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास