गन्ना चुनाव कार्यशाला संपन्न

 गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय कार्यालय बेनीगंज पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गन्ना चुनाव कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला के मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश मंत्री  वाईपी सिंह व गन्ना चुनाव के गोरखपुर क्षेत्र प्रभारी ने कार्यशाला में विस्तारपूर्वक चुनाव के तकनीकी और बारीकियों को बिंदुबार समीक्षा की। क्षेत्रीय महामंत्री देवेंद्र यादव एवं क्षेत्रीय मंत्री  प्रदीप शुक्ला ने अपने अपने संबोधन में गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारियों से परिचय कराते हुए जिलेवार गन्ना चुनाव से सम्बंधित जरूरतों से अवगत कराया। 
भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के मीडिया प्रभारी बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से
गोरखपुर क्षेत्र के गोरखपुर जिला के गन्ना चुनाव प्रमुख व जिला महामंत्री  डॉक्टर आर0 डी0 सिंह,  गोरखपुर महानगर के उपाध्यक्ष  व  महानगर के गन्ना चुनाव प्रमुख  शशिकांत सिंह, महाराजगंज के जिला महामंत्री व गन्ना चुनाव प्रमुख संजय वर्मा , कुशीनगर जनपद के महामंत्री गन्ना चुनाव प्रमुख राणा प्रताप राव  एवं सुप्रीमो मालवीय, देवरिया जनपद के  गन्ना चुनाव प्रमुख श्रीनिवास मणि,  लालगंज  से जिला उपाध्यक्ष व गन्ना चुनाव प्रमुख हनुमंत सिंह,  व पूर्व चेयरमैन बालमुकुंद सिंह, मऊ जनपद के महामंत्री व गन्ना चुनाव प्रमुख राकेश मिश्रा, बलिया जनपद के जिला महामंत्री व गन्ना चुनाव प्रमुख प्रदीप सिंह और सिद्धार्थनगर जिले के महामंत्री एवं गन्ना चुनाव प्रमुख कन्हैया पासवान उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास