गोरखपुर के तीन थाना क्षेत्रों में चार से दस अगस्त तक पूर्ण लॉकडाउन

गोरखपुर,  गोरखपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान 217 कोरोना संक्रमित पाये जाने और मरीजों की लगातार बढती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने तीन थाना क्षेत्रों में चार अगस्त से दस अगस्त तक पूर्ण लाॅकडाउन की घोषणा की है।
जिलाधिकारी के विजयेन्द्र पान्डियन ने सोमवार को यहां बताया कि गोरखपुर के तीन थाना क्षेत्रों गोरखनाथ, राजघाट एवं कैन्ट क्षेत्र में मरीजों की संख्या में तेजी से बढोत्तरी हो रही है। एहितियात के तौर पर इन क्षेत्रों में लाॅकडाउन बढाया गया है।उन्होंने बताया कि सरकारी कार्यालय, बैंक और दवा की दुकाने खुली रहेगी और उसके कर्मचारी अपना पहचान पत्र दिखाकर आ जा सकेंगे।
गौरतलब है कि इस समय जिले में प्रतिदिन एक हजार लोगों की कोरोना की जांच की जा रही है। कोरोना के पाॅजटिव मरीजों की संख्या में बढोत्तरी हो रही है। जिला प्रशासन जिले के कुछ स्कूलों, स्पोर्टस कालेज में कोरोना के मरीजों की भर्ती करने का काम शुरू कर दिया है जहां बेड, दवायें और चिकित्सकों की तैनाती की गयी है।प्रशासन ने घरों में रहने और मास्क पहनकर जरूरी कार्यों के लिए ही सडक पर निकलने की अपील की है। शहर में धारा 144 लागू किया गया है। त्याेंहारों को देखते हुए इसे कड़ाई से लागू नही किया गया था। कल से इस पर कड़ाई से पालन कराया जायेगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास