गोरखपुर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आयोजित किया गया झंडारोहण कार्यक्रम
गोरखपुर 15 अगस्त (वार्ता) पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मंडल तथा आस पास के क्षेत्रों में 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के अलावा विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के कार्यालयों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते झण्डारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कोबिड-19 के मददेनजर दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी का नियमों का पालन करते हुए सभी स्थानों घ्वजारोहण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
गोरखपुर में पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय के महाप्रबंधक कार्यालय , मंडलायुक्त कार्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय, अपर पुलिस महानिदेशक , गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एवं गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन कार्यालयों पर घ्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया।
इस बार कोरोना महामारी के कारण न तो झांकी, पुलिस परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हुए मगर लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर हषो्रल्लास एवं उत्साह बना रहा।
गोरखपुर जिले के अलावा महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, सिध्दार्थनगर और संतकबीर नगर जिले में भी 74वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह सामाजिक दूरी के नियमों और अन्य एहतियात उपायों के साथ आयोजित किये गये।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद है और रेलवे स्टेशन, बस अडडा, होटल व भीड-भाड वाले स्थानों पर सघन चेकिंग की गयी और कहीं पर कोई संदिग्ध व्यक्ति या सामान नहीं मिला। उन्होंने बताया कि कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना भी नहीं है।
उदय भंडारी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें