गोरक्षपीठ ने हमेशा समाज और राष्ट्र का किया मार्गदर्शन: सिंह

गोरखपुर, 22 अगस्त (वार्ता) भारतीय सेना के सेवानिवृत्ति लेफिटनेंट जनरल दुष्यंत सिंह ने कहा है कि नाथ पंथ के पीठाधीश्वरों ने सामाजिक, राजनैतिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक धरातलों पर अपना सर्वस्व न्योछावर करते हुए समाज एवं राष्ट्र का मार्गदर्शन किया है।
श्री सिंह ने शनिवार को यहां स्थानीय महाराणा प्रताप स्नात्कोत्तर महाविद्यालय जंगल धूषण में ब्रहमलीन महंत दिग्विजय नाथ के 51वें तथा महंत अवैद्यनाथ की छठी पुण्यतिथि पर आयोजित आन लाइन व्याख्यान माला को सम्बोधित करते हुए कहा कि गोरक्षपीठ एक सिद्धपीठ है। इसके पीठाधीश्वरों ने सामाजिक, राजनैतिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक धरातलों पर अपना सर्वस्व न्योछावर करने की कीमत पर समाज एवं राष्ट्र का मार्गदर्शन किया है।
उन्होंने कहा कि ब्रहृम्लीन महंत दिग्विजय नाथ और महंत अवैद्यनाथ का सम्पूर्ण जीवन सामाजिक, सास्कृतिक, धार्मिक एवं राजनैतिक नेतृत्वों से सराबोर है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता व आभार ज्ञापन महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ0 प्रदीप राव ने किया।
उदय भंडारी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास