हियुवा और भाजपा नेता ने  पांच अगस्त को होने जा रहे प्रभु श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास को लेकर सभी सम्मानित जनता एवं कार्यकर्ताओं से अपने अपने घरों में दिए जलाने के लिए किया अपील          

                               चौरीचौरा।श्री राम के प्रति आस्था और विश्वास की दास्तां हजारों साल पुरानी होने के साथ ही आखिरकार लम्बे अरसे के बाद इंतजार करना खत्म हो ही गया राजनीतिक और कानूनी संघर्ष के बाद पांच अगस्त को होने जा रहे एतेहासिक रामजन्म भूमि मन्दिर के शिलान्यास को लेकर हिन्दू युवा वाहिनी से चौरीचौरा के विधानसभा प्रभारी अवधेश जायसवाल ने और चौरीचौरा से बीजेपी के मंडल अध्यक्ष योगेंद्र जायसवाल ने सभी सम्मानित जनता एवं कार्यकर्ताओं से अपील किया है कि पांच अगस्त के दिन अपने अपने घरों पर पांच दिए जलाए और साथ ही अपने गांव के मन्दिर को लाईट से सजाएं वही दूसरी ओर                                       पांच अगस्त को होने जा रहे एतेहासिक प्रभु श्री रामजन्म भूमि मन्दिर के शिलान्यास को लेकर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दीपक जायसवाल ने अपने कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रत्येक मंदिर पर साज सज्जा व दीपोत्सव और प्रत्येक घरो पर भगवा ध्वज लगाने का आग्रह किया बैठक में जिला मंत्री सुरजीत पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र जायसवाल, हिन्दू युवा वाहिनी से चौरीचौरा के विधानसभा प्रभारी अवधेश जायसवाल, आनन्द राय,राजन पांडे, चूड़ामणि शाही, गणेश वर्मा सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास