हुक्का बार में डांस करने को लेकर फिर हुई मारपीट, सात हिरासत में

गोरखपुर: शाहपुर इलाके के संगम चौराहा के पास टेन कॉफी एंड रेस्टो नाम के हुक्का बार में सोमवार देर शाम एक बार फिर मारपीट की घटना सामने आई। बार में डांस करने को लेकर हुई मारपीट में कुछ लोगों को चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और सात लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
      जानकारी के मुताबिक, संगम चौराहा स्थित शंकर टावर में टेन कॉफी एंड रेस्टो का बोर्ड लगाकर हुक्का बार संचालित होता है। बताया जा रहा है कि जेल बाईपास रोड निवासी तनवीर तीन चार महीने पहले हुक्का बार खोले हैं। यहां रोज लड़कों और लड़कियों का आना-जाना लगा रहता है।
सोमवार शाम शाहपुर के दर्जनों लड़के बर्थ डे पार्टी करने के बाद डीजे पर डांस कर रहे थे, जिसमें पांच लड़कियां भी थीं। इसी बीच संगम चौराहे के पास के पांच-छह लड़के पहुंचे और हुक्का बार में पैसा जमा करने के बाद हुक्का पीया और डांस करने लगे, जिसे लेकर दोनों गुटों में जमकर मारपीट हो गई।
सूचना पर पादरी बाजार चौकी प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता पहुंचे तो कुछ लड़के व लड़कियां फरार हो गए। पुलिस दोनों गुटों के सात युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
शाहपुर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह का कहना है की कुछ लड़के बर्थ डे पार्टी की बुकिंग करने आए थे। मना करने पर मारपीट किए हैं। सात लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास