जनहित के मुद्दों पर सदन में हो चर्चा : मायावती

लखनऊ 21 अगस्त (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के मौजूदा संक्षिप्त सत्र में जनहित के विशेष मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की अपील की है।

सुश्री मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट किया “उत्तर प्रदेश में सत्ता व विपक्ष के विधायकों से मेरी पुरजोर अपील है कि वे विधानसभा के चल रहे वर्तमान सत्र में दलगत राजनीति से उपर उठकर जनहित के विशेष मुद्दों को जरूर प्रभावी ढंग से सदन में उठाकर शासन/ प्रशासन को जिम्मेदार व जवाबदेह बनायें। व्यापक जनहित की यही माँग है।”

उन्होने लिखा “ वैसे तो विकास का मुद्दा सरकार के एजेण्डे से काफी हद तक गायब है, किन्तु महिला उत्पीड़न तथा दलितों, मुस्लिमों व ब्राह्मण समाज आदि की द्वेष की भावना से हो रही हत्यायें व अन्य अत्याचार आदि की अर्थात यूपी में बिगड़ी कानून-व्यवस्था को लेकर आवाज जरूर उठायें, समय की यह माँग है।”

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमणकाल के बीच यूपी विधानसभा का मानसून सत्र गुरूवार को शुरू हुआ है। तीन कार्य दिवसों में चलने वाले सत्र के पहले दिन दिवंगत सदस्यों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद सदन की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे तक के लिये स्थगित कर दी गयी थी। आज विधानसभा में मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिये पहला अनुपूरक बजट और विधेयक सदन के पटल पर रखे जाने है लेकिन देर रात भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह के निधन के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित रहने की संभावना है।

प्रदीप


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास