जनसुनवाई पोर्टल की समीक्षा में जनपद देवरिया का प्रथम स्थान
देवरिया, उ0प्र0 शासन द्वारा जनमानस की शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु जनसुनवाई पोर्टल का संचालन किया जाता है, जिसपर प्राप्त उच्च स्तर एवं पुलिस अधीक्षक देवरिया डा0 श्रीपति मिश्र द्वारा जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्रभारी आई0जी0आर0एस0 एवं पुलिसकर्मियों द्वारा संबन्धित को प्रेषित किया जाता रहा है एवं पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा समय-समय पर आई0जी0आर0एस0 प्रभारी एवं कर्मचारीगणों को समीक्षा करते हुए उन्हें उचित दिशा निर्देश दिया जाता रहा है। इसी क्रम में माह जुलाई में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त एवं अपलोड शिकायती प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु जनपद देवरिया को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें