कोरोना मामले 26 लाख के पार, 18 लाख से अधिक स्वस्थ

दिल्ली ,16 अगस्त (वार्ता) देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण की गंभीर स्थिति के बीच रविवार को अब तक 1नयी 9,272 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 26 लाख के पार पहुंच गयी लेकिन राहत की बात यह है कि इस दौरान 18,492 और लोगों के स्वस्थ होने से रोगमुक्त लोगों की संख्या भी 18,79,164 से अधिक हो चुकी है।



विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,08,480 हो गयी है। इस दौरान 270 और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 50,355 हो गयी है।

इसी अवधि में अब तक 18,79,164 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। यानी कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 72 फीसदी के पार 72.04 फीसदी पहुंच गयी है। देश में फिलहाल कुल सक्रिय मामले 7,68,457 है।

इससे पहले केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में संक्रमण के 63,489 मामले आने से संक्रमितों की संख्या 25,89,682 हो गयी थी।

गौरतलब है कि देश में पिछले 12 दिनों से प्रतिदिन 50 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

संजय जितेन्द्र


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास