कोविड-19 से बचाव के लिये लागू प्रतिबंधों का किया जाय पालन: जिलाधिकारी

देवरिया,24 अगस्त(वार्ता) देश एवं प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए उत्तर प्रदेश में देवरिया के जिलाधिकारी अमित किशोर ने लोगों से कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिये सरकार द्वारा लागू प्रतिबंधों का पालन करने की अपील की है।
श्री किशोर ने सोमवार को यहां कहा है कि कोविड-19 महामारी के संक्रमण से बचाव के लिये लागू प्रतिबंधों, नियमों, एहतियातों एवं उपायों को अमल में लाया जाना चाहियें। साथ ही सोशल डिस्टेन्सिग, मास्क का प्रयोग एवं चिकित्सकों द्वारा बताये गये सुझावों को अपना कर ही हम सभी स्वस्थ रह सकते हैं।
उन्होंने सभी से एहतियाती उपायों एवं प्राविधानो का पालन किये जाने की अपील के साथ ही संक्रमित होने अथवा आस-पास किसी के संक्रमित होने की स्थिति में सबसे पहले कन्ट्रोल रुम को सूचना दिया जाय। बीमारी के नियंत्रण के लिये कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित एकीकृत कोविड कमाण्ड व कन्ट्रोल सेन्टर की स्थापना की गयी है। यह सेवा 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध रहती है। इसमें हर शिफ्ट के लिये अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती इस निर्देश के साथ गयी है कि वे सूचनाओं को अद्यतन एवं जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण करेगें।
उन्होंने बताया कि इस सेन्टर में तीन दूरभाष नम्बर स्थापित किये गये है, जो अनवरत क्रियाशील रहता है, कोरोना पाॅजिटिव या आस-पास पाये जाने पर सबसे पहले इस कन्ट्रोल नम्बर पर सूचना देनी चाहियें। प्राप्त प्रत्येक सूचना पर आवश्यक कार्रवाई त्वरित रुप में की जायेगी। कंट्रोल रूम का नंबर 05568-222505, 05568-220926 तथा 05568-222261 है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जो व्यक्ति होम आइसोलेशन में है तथा वह चिकित्सकों से दवा आदि की जानकारी करना चाहता है, उसके लिये हेलो डाक्टर सेवा भी संचालित है, जिसका दूरभाष नम्बर 05568-222308 है। इस फोन नम्बर पर होम आइसोलेशन के पेशेंट दवा के संबंध में चिकित्सक से जानकारी कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी से बचाव के लिये आईवरमेक्टिन टेबलेट का प्रयोग सभी व्यक्तियों को चिकित्सकों द्वारा परामर्श के रुप में अनिवार्यता की गयी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आलोक पाण्डेय द्वारा भी इसके प्रयोग करने के लिये निर्देश जारी किये गये है। वयस्क व्यक्ति इस टेबलेट की 12 एमजी का एवं बच्चों को 6 एमजी का टेबलेट रात में खाना खाने के दो घण्टे बाद लेना होगा। उसके बाद सातवें दिन एवं उसके बाद 30 दिन पर लेना होगा। यह दवा सभी मेडिकल स्टोर पर भी उपलब्ध है।
सं भंडारी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास