कुशीनगर के फाजिलनगर में चार दिन का लॉकडाउन

कुशीनगर, 12 अगस्त(वार्ता) उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के फाजिलनगर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने और व्यापारियों की मांग पर उप जिलाधिकारी ने चार दिन का लॉकडाउन घोषित करने के बाद पुलिस चौकी पर बैठक की। उन्होंने व्यापारियों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की।
आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि फाजिलनगर बाजार के दवा व्यवसायी के परिवार में दो वर्ष की बच्ची समेत छह लोगों के कोरोना संक्रमित होने के बाद व्यापारियों ने एसडीएम से लॉकडाउन घोषित करने की मांग की थी। बुधवार दोपहर 12 बजे पुलिस चौकी पर पहुंचे एसडीएम कसया देशदीपक सिंह ने व्यापारियों के साथ-साथ फाजिलनगर के सभी लोगों से लॉकडाउन के दौरान अपने घरों में रहने की अपील की, ताकि इस बीमारी का संक्रमण और अधिक न फैलने पाए।
इस दौरान कानूनगो नंदलाल पाठक, कन्हैया यादव, लेखपाल हरिशंकर सिंह, सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमरेंद्र ठाकुर, पटहेरवा थाने के एसओ मृत्युंजय सिंह, चौकी प्रभारी रामनयन दूबे आदि मौजूद थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास