कुशीनगर में 64 और मिले कोरोना पॉजिटिव, संख्या हुई 2490

कुशीनगर, 24 अगस्त(वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सोमवार को 64 और कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2490 हो गयी है।
आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि जिले में कोरोना महामारी का संक्रमण तो तेजी से फैल रहा है, लेकिन इसी के साथ राहत की बात यह है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी तेज वृद्धि हो रही है। पिछले एक सप्ताह से हर दिन स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रह रही है ! सोमवार को जहां 64 नए पॉजिटिव केस मिले, वहीं 105 लोग कोरोना को हराकर अपने घर लौटे। जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2490 हो गई है। दो मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह में इस बीमारी से स्वस्थ हुए मरीजों के विभागीय आंकड़ों के अनुसार 17 अगस्त को 56, 18 अगस्त को 116, 19 अगस्त को 122, 20 अगस्त को 116, 21 अगस्त को 137, 22 अगस्त को 18, 23 अगस्त को 74 और 24 अगस्त को 105 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारकी डॉ0 एन पी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को शाम तक 919 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 855 निगेटिव और 64 पॉजिटिव केस मिले। इनमें कसया क्षेत्र से छह, फाजिलनगर से तीन, नेबुआ नौरंगिया से दो, सुकरौली से एक, विशुनपुरा से तीन, हाटा से दो, कुबेरस्थान से आठ, तमकुहीराज से छह, रामकोला से 14, खड्डा से दो, मोतीचक से एक, कप्तानगंज से एक, दुदही से 11 और दो मरीज अन्य क्षेत्रों से हैं।
इस तरह अब तक कराई गई 37435 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच में 2490 पॉजिटिव केस मिले हैं,। इनमें 910 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। इधर, इस बीमारी से दो और लोगों की मौत हो गई है। इस तरह कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।
सं भंडारी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास