कुशीनगर में छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, एक गिरफ्तार

कुशीनगर 21 अगस्त(वार्ता) उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के रामकोला क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास में एक युवक काे गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार काे यहां बताया कि रामकोला क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती अपने भाई के साथ स्कूल में फीस जमा करने गई थी। घर लौटने के दौरान युवती का भाई उसे चौराहे पर छोड़कर बाजार करने चला गया। युवती पैदल घर जा रही थी कि रास्ते में गांव के कुछ दूर पहले घात लगाकर बैठे तीन युवकों ने उसे गन्ने के खेत में खींच कर दुष्कर्म का प्रयास किया।
उन्होंने बताया कि युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने एक आरोपी युवक को पकड़कर उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस संबंध में एसओ रामकोला करुणेश प्रताप सिंह ने बताया कि युवती के भाई ने तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। शीघ्र इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सं भंडारी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास