कुशीनगर में कोरोना संक्रमण बढ़ा, विधायक समेत 94 नये संक्रमित मिले

कुशीनगर, 13 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और एक विधायक समेत 94 नये कोरोना संक्रमितों की पुष्टि के बाद जिले में इनकी संख्या बढ़कर 1631 हो गई।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि आज शाम तक 787 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 693 निगेटिव और 94 पॉजिटिव मिले हैं। जिले में 26841 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया है, जिसमें 1631 लोग संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि नये सक्रमितों में भाजपा विधायक के अलावा फाजिलनगर के कई व्यवसायी भी संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में संक्रमित मिलने के बाद नेत्र जांच 24 घंटे के लिए बंद कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि 1631 संक्रमितों में से अभी तक 885 ठीक हो चुके हैं,जिसें 42 आज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अभी तक 12 की मृत्यु हो चुकी है । उन्होंने बताया कि 907 मरीजों में से 359 लोग दोबारा जांच में निगेटिव पाए मिली हैं। नये संक्रमितों को अस्पताल भेज दिया गया हैै।
सं त्यागी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास