कुशीनगर में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद शव पर दो पक्ष ने की दावेदारी
कुशीनगर 19 अगस्त (वातार् ) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के फाजिलनगर में सड़क दुर्घटना में हुई एक युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस से लेकर गांव तक शव की दावेदारी को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए।
सिपाही शव को लेकर किसी तरह से पुलिस चौकी पहुंचे। मामला बिगड़ता देख थाने से फोर्स बुलवानी पड़ी। बाद में मृत युवक के चचेरे भाई को शव अंतिम संस्कार के लिए सौंपा गया। पुलिस ने आज यहां कहा कि मधुरिया चौकी के तहत ग्राम सभा पिपरा रज्जब निवासी सुरेंद्र यादव सोमवार की रात अपने गांव के सामने देर रात बस की चपेट में आ गए थे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोप है कि मंगलवार की दोपहर में पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतक के चचेरे भाई से कुछ लोगों ने शव पर अपनी दावेदारी जताते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। शव लेकर पोस्टमार्टम कराने गए सिपाहियों ने किसी तरह से समझा बुझाकर मामला शांत कराया और शव लेकर मधुरिया पुलिस चौकी पहुंचे, जहां काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। यह देखते हुए चौकी इंचार्ज ने थाने से अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुला ली, जिसके बाद मामला शांत हुआ। उसके अन्य परिजन भी शव पर दावा कर रहे थे ।जिससे मामला उलझ गया । मृतक के परिवार में कोई अपना न होने की वजह से शव को उसके चचेरे भाई को दाह संस्कार के लिए सौंप दिया गया।
सं विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें