लिपिक की मौत तथा एसीजेएम के संक्रमित होने से दो दिन बंद रहेगी कचहरी

देवरिया, 23 अगस्त(वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच यहां दीवानी कचहरी के लिपिक की मौत तथा एसीजेएम को संक्रमित मिलने पर दीवानी कचहरी दो दिन के लिये बंद कर दी गई है।
आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि कोरोना वायरस के चपेट में आने से जेएम आफिस में फौजदारी लिपिक पर कार्यरत हरेश मणि की इलाज के दौरान मौत हो गई तथा एसीजेएम सूर्य कान्त धर दुबे भी कोरोना से संक्रमित हो गये हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि इसे देखते हुए दीवानी कचहरी परिसर को सेनेटाईजेशन कराने के लिये दीवानी न्यायालय और कार्यालय दो दिनों 24 और 25 को बंद कर दिया गया है ।
सं विनोद
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास