उप जिलाधिकारी खजनी ने किया निगरानी समिति की वैठक व वाढ क्षेत्रो का निरीक्षण
आज दिनांक 08 जुलाई 2020 को शाम 4 बजे एसडीएम सुरेश राय ने भरोहिया गाँव में निगरानी समिति की बैठक की। उन्होंने कोविड 19 के विषय में वहां मौजूद लोगों को विस्तार से बताया। संक्र मण फैलने से रोकने के उपायों सहित बचाव के उपाय बताए। उन्होंने पब्लिक के सवालों का जबाब देते हुए बताया कि सरकार अब राशन किट नही दे रही है। अब खाते में 1000 रुपया भेजा जाएगा। राशन किट के लिए ग्राम प्रधान और लेखपाल को परेशान न करें। राशन किट वितरण में ग्राम प्रधान की कोई भूमिका नही है। जिन प्रवासियों का राशन कार्ड न बना हो वे आवेदन करें उनका राशन कार्ड बनवा दिया जाएगा। राशन किट की व्यवस्था तब के लिए थी जब लाक डाउन था अब सब कुछ खुल चूका है। बैठक में मौजूद ग्राम प्रधान अरविन्द राम त्रिपाठी ने कहा कि इस वैश्विक महामारी पर सरकार प्रभावी ढंग से नियंत्रण पा रही है। हमे सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा करनी चाहिए। पूरा सरकारी अमला इस महामारी की रोकथाम में लगा हुआ है। अपने को सुरछित रखते हुए दूसरों की सुरक्षा का ख्याल रखें। बैठक में ग्राम विकास अधिकारी बलराम शर्मा लेखपाल अभिषेक चौधरी जयप्रकाश वर्मा ए एन एम सन्जू रानी आशा अनीता व रौशनी आंगनवाड़ी शशिकला देवी पंचायत मित्र महेंद्र कुमार सहित कोटेदार राम शरण गुप्ता सफाईकर्मी सहित कई लोग मौजूद थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें