मार्ग दुघर्टना में मोटरसाइकिल सवार  की मौत

 बांसगांव क्षेत्र आज सुबह 11 बजे बांसगांव से खजनी मार्ग पर कल्यानपुर के पास ट्रक द्वारा मोटरसाइकिल सवार को रौंद दिया गया। मोटरसाइकिल का नंup 53 cs 5937 है। मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई बाइक सवार की पहचान लाल मणि पाण्डेय पुत्र चिंता मणि पाण्डेय उम्र 52 साल ग्राम घी पोखर पोस्ट महुजा पकड़ी थाना गगहा के रूप में हुईं हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से ट्रक जिसका नं up 53 CT 0849ट्रक के साथ उसका ड्राइवर विकास कुमार पाल पुत्र प्रभु पाल ग्राम रामपुर बरही थाना मड़िहान जिला मिर्जापुर को हिरासत में लिया गया है। 
मृतक को दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं
मृतक के भाई राम जी पाण्डेय पुत्र नागेन्द्र पाण्डेय ग्राम घी पोखर ने बांसगांव थाने में ट्रक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास