मायावती ने उठाया सवाल क्या बिहार में चुनाव समय पर होंगे ?

14 अगस्त (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने बिहार में बाढ़ और कोरोना से बदहाली के बीच यह सवाल उठाया कि क्या केंद्र और बिहार सरकार आने वाले विधानसभा चुनाव को समय पर नहीं कराना चाहती है ।

बसपा प्रमुख ने आज दो ट्वीट किये और कहा कि बिहार में कोरोना महामारी और बाढ़ पीड़ित लाखों गरीब परिवार की सरकारी उपेक्षा व राहत अभाव आदि के कारण उनकी बदहाली के ऐसी अनदेखी राष्ट्रीय चर्चाओं में है । वहां लोग विधायक को बंधक बना रहे हैं । फिर भी सरकार उदासीन और गैर जिम्मेवार बनी हुई है जो अति दुखद और अमानवीय है ।

उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा कि विचित्र है कि बिहार में हर स्तर पर ऐसी अनदेखी और सरकारी कुव्यवस्था व लोकहित की अनदेखी तब हो रही है जब वहां विधानसभा का आम चुनाव नजदीक है । इससे जनता के मन में यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि क्या केंद्र और बिहार सरकार ने विधानसभा चुनाव समय पर नहीं कराने का निर्णय लिया है ।

विनोद


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास