मधुमक्खियों ने बोला हमला, सात साल के बच्‍चे की मौत

कुशीनगर जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र के भुलिया अगरवां के भगत टोले में मधुमक्खियों के झुंड ने एक सात वर्षीय बालक पर हमला कर दिया। हमले में बालक अचेत होकर गिर पड़ा। यह देख परिजन आनन-फानन में उसे लेकर एक निजी अस्पताल पर पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
परिजन जिला अस्पताल लेकर बालक को जा ही रहे थे कि उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। ग्रामसभा भुलिया अगरवां के भगत टोला निवासी राजेश रावत का सात वर्षीय पुत्र ध्रुप अपने घर की छत पर कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान छत के बगल में स्थित बांस में लगे मधुमक्खियों के झुंड को बच्चों ने छेड़ दिया। झुंड में निकली मधुमक्खियों को देख बाकी बच्चे को भाग खड़े हुए, लेकिन ध्रुप छत पर ही रूका रहा और उस पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। 
हमले के बाद ध्रुप छत पर अचेत होकर गिर पड़ा। यह देख परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल पर पहुंचे, जहां बालक की स्थिति देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय बालक की रास्ते में मौत हो गई।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास