मंडी के पीछे बिजली कटौती और लो वोल्टेज से आजिज मोहल्लेवासी आंदोलन के मूड में

गोरखपुर,सिटी:
 बरसात का मौसम और ऊपर से उमस भरी गर्मी में लगातार बिजली की कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान गोरखपुर महेवा नवीन फलमंडी के पीछे न्यू कॉलोनी के विद्युत उपभोक्ताओं ने आंदोलन की राह पकड़ने की तैयारी कर ली है। बताते चलें कि विगत 3-4 महीनों से मोहल्ले में विद्युत कटौती बढ़ गई है,अगर बिजली मिल भी रही है तो लो वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों में यह दिक्कत और भी बढ़ गई है। मोहल्ले वासियों का यह भी कहना है कि हम बिजली का बिल शहरी क्षेत्र का देते हैं और हमें सप्लाई ग्रामीण क्षेत्रों जैसे दी जाती है। जिसकी शिकायत उक्त मुहल्ले के लोगों द्वारा कई बार विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
यहां तक कि मुहल्लेवालों ने विद्युत सब स्टेशन को घेरने एवं प्रदर्शन की घोषणा कर दी थी।
  लेकिन बार बार की तरह इस बार भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद  लोग शांत हैं। मोहल्ले वासियों का कहना है कि अगर बिजली कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या से निजात नहीं मिली तो संबंधित जिम्मेदार बड़े अधिकारियों के कार्यालय के सामने मजबूरन धरना देने को बाध्य होंगे।
इस मौके पर पवन कुमार गुप्ता(पत्रकार),राजकुमार जायसवाल (पत्रकार),रवि शर्मा, रोहित चौहान,प्रिन्स मद्धेशिया,अनिल सिंह,अरविंद पांडेय, विजय त्रिपाठी, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास