मंडी में कोरोना से सुरक्षा के दृष्टिगत ब्यापारियों का कराया जा रहा कोरोना टेस्ट
गोरखपुर, सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि महानगर में कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए शहर के बिभन्न क्षेत्रों में मोबाइल यूनिट से लोगो के सैम्पल टेस्ट लिए जा रहे है जिसको देखते हुए महेवा मंडी में सभी आढ़तियों एवं कर्मचारियों का सैम्पल टेस्ट लिया जा रहा क्योंकि मंडी में ज्यादातर लोग बाहर से आकर फल और सब्जी खरीदते है और भीड़ ज्यादा लगता है सैम्पल टेस्ट के दौरान कोई आढ़ती पॉजिटिव आता है तो कोविड नियम के तहत आगे की कार्यवाही की जायेगी और मंडी में यह सैम्पल टेस्ट तीन दिन तक लगातार चलता रहेगा सभी लोग सामाजिक दूरी बनाये रखे मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करे किसी भी तरह का लक्षण दिखने पर टेस्ट जरूर करवाये और बहुत आवश्यकता पर ही घर से बाहर निकले इस संबंध में मंडी सचिव संजय शुक्ला मंडी इंस्पेक्टर अंकुश श्रीवास्तव सहित सारे कर्मचारी गण मौजूद रहे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें