मोहल्ले में अवैध कब्जे से जल निकासी हुई बाधित
गोरखपुर, एक तरफ योगी सरकार अवैध कब्जाधारियों के कब्जे में की हुई जमीनें पात्रों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के गृह जनपद के एक मोहल्ले में अवैध तरीके से अवैध कब्जा कर मकान बनवाने का मामला प्रकाश में आया है।
बताते चलें कि वार्ड संख्या 37 बशारतपुर पूरबी के शिवापूरम कालोनी में जल निकासी हेतु एक नाली संगम दुबे और ओम प्रकाश गुप्ता के मकान के बीच से निकल कर मेडिकल कॉलेज रोड के किनारे मेन नाले में जहां (एप्पल बेकर के सामने पूर बाद पटरी पर ) जुड़ी हुई है वहीं पर उदय भान सिंह और गुड्डू ईसाई ने नाली पर अवैध कब्जा करके पक्का निर्माण कर लिया है जिससे जल निकासी बाधित हो गई है।
वहीं कालोनी में भयंकर जल जमाव हो रहा है, और मच्छर पैदा हो रहे हैं तथा गम्भीर बीमारियों का खतरा बढ़ाता जा रहा है।
वहीं मोहल्ले में इस कोरोना काल में गंभीर बीमारियों के दस्तक देने का गंभीर खतरा बना हुआ है।
अब देखा जाए कि योगी सरकार के गृह जनपद में जिम्मेदार अधिकारियों की दृष्टि कब इस मोहल्ले पर पड़ रही है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें