मुलाकात पर 21 अगस्त से 31 अगस्त 2020 तक रोक
गोरखपुर 20 अगस्त कोरोना वायरस (कोविड-19 वायरस) के प्रकोप से बचाव एवं रोकथाम के लिए लोक हित में जिला कारागार में निरूद्व सभी बन्दियों से मुलाकात करने हेतु आने वाले उनके परिजनों, मित्रों आदि की मुलाकात पर 21 अगस्त से 31 अगस्त 2020 तक रोक लगायी जाती है। लोक हित में 31 अगस्त तक किसी भी बन्दी की मुलाकात उनके मित्रों, परिजनों आदि से नही करायी जायेगी। उक्त जानकारी वरिष्ठ अधीक्षक जिला कारागार ने दी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें