मुस्कान चौराहे पर राम भक्तों ने दीप जलाकर बाटी मिठाई
दौला कदम पिपरा, देवरिया
धर्मनगरी अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन साथ ही पूरे देश मे राम भक्तो में खुशी की लहर है । आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा अयोध्या श्री राम जन्मभूमि का पूजन के बाद देवरिया जिले के दौला कदम पिपरा क्षेत्र के मुस्कान चौराहे पर राम भक्तों द्वारा दीपक जलाकर मिठाई बाटी गयी । समाजसेवी एवं रामभक्त धर्मेंद्र मद्धेशिया एवं हरेंद्र मद्धेशिया ने बताया कि पांच सौ वर्ष से जिस दिन का इंतजार था आज वह साकार हुआ।
वही हरिओम मद्धेशिया ने कहा कि आज हमारे पूर्वजों ने जो मंदिर निर्माण का सपना देखा था आज पूर्ण हुआ । ज्ञात हो कि श्रीराम जनभूमि आंदोलन में सैकड़ों राम भक्त सम्मलित थे और इन्हे जेल भी जाना पड़ा था । धर्मेंद्र मद्धेशिया ने बताया कि इस दिन को इतिहास के पन्नो में दर्ज होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्मेंद्र मद्धेशिया, हरेंद्र मद्धेशिया, हरिओम,मनोज,दुर्गेश, विनोद,बिट्टू,मार्कण्डेय, परशुराम, कृष्णा सिंह,शिवशंकर,आदि सैकड़ों रामभक्त मौजूद रहें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें