नगर निगम वसूलेगा करोड़ों का बकाया भेजा नोटिस

गोरखपुर।नगर निगम में प्रभारी सम्पत्ति विभाग सहायक नगर आयुक्त वैभव त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश सरकार के अवैध कब्जा को मुक्त कराने की कार्यवाही के अनुक्रम में नगर आयुक्त के निर्देश के अनुपालन में एक कार्रवाई की गई है जिसके अंतर्गत नगर निगम गोरखपुर में कार्यरत स्वर्गीय शांति देवी जिनकी मृत्यु सन 2001 में हुई उनके पति सोमारू राम उस स्थान पर जच्चा बच्चा केंद्र स्थित आवास पर अवैध कब्जा बनाए हुए थे  2004 में शांति देवी की मृत्यु हो गई उसके बाद 2001 से लेकर अगस्त 2019 तक अवैध कब्जे पर उनके पति वहां पर काबिज रहे। कई बार नोटिस देने के बाद भी उन्होंने नगर निगम को किराया नहीं दिया अतः उनके लिए किराए का निर्धारण करते हुए नगर निगम गोरखपुर की तरफ से, एक करोड़ पांच लाख उनचास हज़ार चार सौ इक्यानबे रुपये (10549491 रुपये) का नोटिस जारी किया गया है और सोमारू राम ने नगर निगम द्वारा जारी नोटिस को प्राप्त कर लिया है। 15 दिन के अंदर अगर बकाया राशि नगर निगम कोष में जमा नहीं होता है तो उक्त राशि पर 10% ब्याज भी नगर निगम वसूलेगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास