न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी
: गोला/गोरखपुर, प्रदेश की योगी सरकार भले ही कानून व्यवस्था बनाए रखने का दावा कर रही है लेकिन यूपी पुलिस सरकार के दावों को पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। मामला बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र का है जहां एक दिव्यांग पीड़ित न्याय के लिए थाने का चक्कर लगा कर थक चूका है।दरअसल स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर निवासी ओम प्रकाश मिश्र की जमीन पर बगल के ही दबंग राजाराम दुबे व उसके पुत्र अखिलेश दुबे द्वारा दबंगई पूर्वक अतिक्रमण किया जा रहा है। पीड़ित की जमीन पर उक्त दंबगों द्वारा जबरन बर्जा व रौशनदान खोलने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित की जमीन में दबंगों ने पहले से ही नाली खोल रखा है और पूरे घर का गंदा पानी पीड़ित की जमीन में ही बहाया जा रहा है।विगत कुछ दिनों पूर्व दबंगों ने पीड़ित के गेट पर जबरन ताला लगा दिया और चाभी अपने पास रख ली।पीड़ित का कहना है कि वर्तमान में कोर्ट द्वारा निर्माण कार्य के स्थगन का आदेश होने के बावजूद उक्त दबंग निर्माण कार्य लगातार करा रहे हैं। थाने में शिकायत करने के बाद भी पुलिस आती है और चली जाती है लेकिन उक्त कार्य को रूकवाया नहीं गया। ऐसे में मजबूर होकर पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है।वहीं पीड़ित ने न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी भी दी है।
बताते चलें कि पीड़ित एक पैर से दिव्यांग है औऱ आर्थिक रूप से भी बेहद कमजोर है। ऐसे में कानून व्यवस्था पर सवाल उठना लाजमी है कि यदि पीड़ित आत्मदाह करता है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी?
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें