पांच पुत्रों का पिता दर दर के ठोकर खाने को मजबूर हैं
जी हां
तरयासुजान थाना क्षेत्र के हफुआ चतुर्भुज निवासी हमीद यादव ७० पांच पुत्रों के पिता है। जो पुत्र और बहुओं के दुर्भावना के शिकार हैं। बहादुरपुर चौकी पहुंच उन्होंने मौखिक तौर पर बताया इनके पुत्र इन्हे प्रताड़ित करते हैं। व उनके सम्मुख वो खुद अशहाय है। हालांकि चौकी पुलिस के तरफ से ससम्मान बैठाकर खातिरदारी की गयी भोजन भी कराया गया नाम पता भी नोट की गयी पर अब तक पुलिस द्वारा मौके की जानकारी नहीं ली गयी है। हालांकि इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया बढ़ते उम्र के साथ व्यवहार बदलने से सभी ने बुजुर्ग को उनके हाल पर छोड़ रखा है।
जबकि यूपी सरकार बुजुर्गो के सम्मान के लिए सदैव तत्पर बताती है। यूपी कोप जैसे ऐप्स के जरिए बुजुर्गो के सम्मान की बात कही जाती है। पर सवाल यह है कि जिन बुजुर्ग के पास मोबाइल नहीं और जो लिखना पढ़ना नहीं जानते उनका सम्मान कैसे रह पायेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें