परिषद में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सपा एवं बसपा सदस्यों ने किया सदन से बहिर्गमन

लखनऊ, 21 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश विधान परिषद में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया।

परिषद में शून्य प्रहर के दौरान सपा के राम सुन्दर दास निषाद,श्री राम सिंह यादव, शशांक यादव एवं अन्य सदस्यों ने प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था के संबंध नियम 105 के तहत कार्यस्थन की सूचना दी। इसी विषय से संबन्धित कांग्रेस के दीपक सिंह की नियम-105 की सूचना को उक्त सूचना के साथ सम्बद्ध किया गया। सूचना की ग्राहय्ता पर सपा के नरेश उत्तम, राम सुन्दर दास निषाद, आनन्द भदौरिया एवं कांग्रेस के दीपक सिंह ने विचार व्यक्त किये।

नेता सदन ने सदन को तथ्यों से अवगत कराया। उत्तर से संतुष्ट न/न होने पर सपा के सभी सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया। अधिष्ठाता श्री त्रिपाठी ने सूचना पर कार्यस्थगन अस्वीकार कर सरकार को आवश्यक कार्यवाही के लिए

संदर्भित किये जाने के निर्देश दिये।

इसके अलावा बसपा के सर्वश्री दिनेश चन्द्रा, अतर सिंह राव, सुरेश कुमार कश्यप भीमराव अम्बेडकर एवं अन्य

सदस्यों ने 14 अगस्त को जिला आजमगढ़ की मेंहनगर तहसीज इलाके में बाॅसगांव के ग्राम प्रधान के हत्यारों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई किये जाने के संबंध में सूचना दी। सूचना की ग्राहय्ता पर बसपा के सुरेश कुमार कश्यप एवं दिनेश चन्द्रा ने विचार व्यक्त किये। नेता सदन ने सदन को तथ्यों से अवगत कराया। उत्तर से संतुष्ट न/न होने पर बसपा के सभी सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया। अधिष्ठाता श्री त्रिपाठी ने सूचना पर कार्यस्थगन अस्वीकार कर सरकार को आवश्यक कार्यवाही के लिए संदर्भित किये जाने के निर्देश दिये।

त्यागी

जारी


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास