पशु चिकित्सालय को माडल के रूप में विकसित किया जायेगा: शाही

देवरिया, 23 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को कहा कि देवरिया के राजकीय पशु चिकित्सालय को माडल के रूप में विकसित किया जायेगा।
श्री शाही ने यहां पशु चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग हर व्यक्ति को कैसे विकास से जोड़ा जाये, कैसे आत्मनिर्भर बनाया जाये इस बात को केंद्र में रखकर काम कर रही है। पशुपालको को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से राजकीय पशु चिकित्सालय देवरिया को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सालय में ऑपरेशन थियेटर, एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन, मोबाइल एंबुलेंस सहित पशुपालक किसानों के प्रशिक्षण के लिये सभागार जैसी सुविधाएं रहेंगी।इन सुविधाओं के हो जाने से पशुपालकों को काफी सहूलियत मिलेगी।पशुपालकों को बेवजह इधर-उधर भागने की जरूरत नही पड़ेगी,उनको सारी व्यवस्था इसी मॉडल अस्पताल में मिलने लगेंगी।
सं प्रदीप
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास