पी0ओ0एस0 मशीन से शत प्रतिशत आधार कार्ड के माध्यम से किसानों को उर्वरकों की बिक्री की जाये- जिलाधिकारी
गोरखपुर 18 अगस्त जिलाधिकारी के0 विजयेन्द्र पाण्डियन ने जनपद में कृषकों के द्वारा आधार कार्ड आधारित उर्वरकों के लेन देन को बढ़ावा देने तथा गैर आधार लेन देन को शून्य कराने हेतु निर्देश दिये है कि जनपद के सभी निजी/सहकारी उर्वरक विक्री केन्द्रों के द्वारा पी0ओ0एस0 मशीन से शत प्रतिशत आधार कार्ड के माध्यम से किसानों को उर्वरकों की बिक्री की जाये।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये है कि आधार कार्ड आधारित उर्वरकों के लेन देन को बढ़ावा देने हेतु जनपद के सभी निजी व सहकारी उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर आधार के माध्यम से ही उर्वरक क्रय किये जाने से संबंधित एक बैनर लगवाकर किसानों के बीच व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये और बैनर पर जिला कृषि अधिकारी, उप कृषि निदेशक, ए0आर0 कोआपरेटिव व मुख्य विकास अधिकारी के मोबाइल नम्बर भी अंकित किया जाये। कृषि व सहकारिता विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से किसानों के बीच इसका व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाये ताकि किसानों के द्वारा आधार कार्ड के माध्यम से ही उर्वरक की खरीद की जाये।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि जनपद के सभी सहकारी/निजी उर्वरक विक्रेता यह सुनिश्चित करें कि चालू वर्ष में गैर आधार आधारित उर्वरक का लेन देन शून्य हो अन्यथा की स्थिति पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध यथा विधि कठोर कार्यवाही की जायेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें