प्रणव मुखर्जी के स्वास्थ्य में कोई बदलाव नहीं

नयी दिल्ली,16 अगस्त (वार्ता) पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के स्वास्थ्य में रविवार को भी कोई बदलाव नजर नहीं आया है ।

श्री मुखर्जी कोरोना संक्रमित हैं और उनके मस्तिष्क में जमा खून का थक्का हटाने के लिए आपरेशन भी किया गया है। वह 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराये गये थे।

सेना अस्पताल की तरफ से आज बताया गया," पूर्व राष्ट्रपति की हालत पहले जैसी बनी हुई है। उनके शरीर के प्रमुख अंग ठीक तरह से काम कर रहे हैं और वह लगातार वेंटिलेटर पर हैं। उन्हें कई पुरानी बीमारियां भी हैं। पूर्व राष्ट्रपति के स्वास्थ्य पर विशेषज्ञ बराबर निगरानी रखे हुए हैं।"

पूर्व राष्ट्रपति के पुत्र अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट कर कहा ," उनका स्वास्थ्य पिछले दिनों की तुलना में काफी अच्छा और स्थिर है। सभी प्रमुख अंग ठीक तरह से काम कर रहे हैं और उपचार का असर दिख रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि वह जल्दी ही फिर हमारे बीच होंगे।"

मिश्रा, यामिनी


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास