प्रतिष्ठित व्वसायी व भाजपा नेता विश्वम्भर चौधरी नहीं रहे
आनन्दनगर, महराजगंज, फरेन्दा कस्बा क्षेत्र के ढोढापुर निवासी विश्वम्भर चौधरी आकर फरेंदा कस्बे के वार्ड नम्बर सात लोहिया मार्केट मे बस गये थे वह भाजपा व व्यापारियों के नेता भी थे। आज दिल का दौरा पडने से उनके निवास पर मौत हो गई वह लगभग 70वर्ष के रहे।उनका अँतिम सँस्कार करमैनी मे राप्ती नदी के तट पर उनके बडे बेटे सँजय चौधरी ने मुखाग्नि देकर की।विश्वम्भर चौधरी के निधन से फरेन्दा कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई हैं।उनके आकस्मिक निधन से पूरे परिवार का रो रो का बुरा हाल हो रहा है।इनके अन्तिम यात्रा में भाजपा साँसद पँकज चौधरी ,भाजपा विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व विधायक भाजपा शिवेन्द्र सिंह, प्रमुख फरेन्दा रामप्रकाश सिंह व्लाक प्रमुख मेहदावल फूलचंद चौधरी नगरपँचायत अध्यक्ष राजेश जयसवाल, पूर्व काग्रेस अध्यक्ष त्रिभुवन नारायण मिश्र पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार जयसवाल, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि मो,अली,पूर्व चेयरमैन विनोद कुमार गुप्ता ,पूर्व काग्रेस अध्यक्ष झिनकू चौधरी, सभासद नन्दू पासवान ध्रुव वर्मा, राजकुमार ,शिव बाँग्ला, पूर्व सभासद देवी शरण दूबे, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल, भाजपा जिला मँत्री प्रमोद तिवारी, वीरेंद्र पारावाले,रामनरायन शुक्ल, बडकू चौधरी, अधिवक्ता सुधेशमोहन श्रीवास्तव, अरविंद कुमार मिश्र, व हरीप्रसाद सर्राफ,सहित नगर के गणमान्य व्यसायी,व नात रिश्तेदार सम्मिलित हो कर शोक व्यक्त किया है और शोक सन्तप्त परिवार को ढाँढस बँधाया हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें