पुलिस अफसरों को शनिवार व रविवार को भी आना होगा मुख्यालय, यूपी डीजीपी का आदेश

डीजीपी एचसी अवस्थी ने पुलिस मुख्यालय में तैनात राजपत्रित श्रेणी के पुलिस अधिकारियों पर नकेल कसते हुए उन्हें शनिवार व रविवार को भी कार्यालय आकर कामकाज निपटाने का निर्देश दिया है। 
वैसे तो यह व्यवस्था 25 जून 2017 से लागू है लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा था। एडीजी एवं डीजीजी के जीएसओ रवि जोसफ लोक्कू ने एक कार्यालय आदेश में कहा है कि मुख्यालय के कतिपय अधिकारी इस आदेश के बावजूद शनिवार के दिन कार्यालय नहीं आ रहे हैं। इससे न केवल शासकीय कार्य प्रभावित हो रहा है बल्कि अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यों पर्यवेक्षण भी ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है। डीजीपी ने इस स्थिति पर नाराजगी जताई है। 
डीजीपी ने मुख्यालय में तैनात सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों से प्रत्येक शनिवार को कार्यालय दिवस की भांति एवं रविवार को कार्यालय के प्रथम सत्र (लंच से पूर्व) अपने कार्यालय में अवश्य उपस्थित रहने को कहा है। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास