राहत वितरण को लेकर एस डी एम सदर ने की बैठक
गोरखपुर। जॉइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर गौरव सिंह सोगरवाल ने आपदा बाढ़ राहत सामग्री के वितरण को लेकर आज कलेक्ट्रेट परिसर सदर में कानूनगों लेखपाल व राजस्व निरीक्षक के साथ बैठक की। जिसमे एस डी एम सदर ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ राहत सामग्री वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही माफ नही होगी। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्राथमिकता वाला कार्य है। इस लिए इसे जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करे।इस अवसर पर तहसीलदार सदर डॉ संजीव दिक्षित कानूनगो प्रदुमन सिंह समेत लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें