राष्ट्रीय जनमंच ने नए सहयोगियों को जोड़ने के लिए आयोजित की ऑनलाइन बैठक
गोरखपुर। आज दिनांक 8 अगस्त शनिवार को राष्ट्रीय जनमंच की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के छोटे भाई प्रह्लाद भाई मोदी उपस्थित थे। जबकि वे एक वरिष्ठ समाजसेवी है। सामाजिक कार्यो के लिए प्रवास देश सहित विदेशो में भी होता है।
श्री मोदी केरोसिन होल्डर एसोसिएशन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं l भारतीय तैलिक साहू राठोर समाज के मुख्य सलाहकार के साथ साथ गुजरात के अहमदाबाद में एक सरकारी राशन की दुकान चलाते है l प्रह्लाद भाई मोदी जोकि राष्ट्रीय जन मंच के संरक्षक एवं मार्गदर्शक भी हैं आज इसी बैठक में प्रह्लाद भाई मोदी राष्ट्रीय जनमंच मार्गदर्शन संबोधन सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ।
यह बैठक राष्ट्रीय जनमंच से जुड़ने वाले नए सहयोगियों के लिए आयोजित की गई। जो प्रत्येक सप्ताह शनिवार को होती है। जिसमे संगठन से जुड़ने के इच्छुक नवीन सहयोगी साथियों को राष्ट्रीय जनमंच क्या, क्यो और कैसे अथार्त राष्ट्रीय जनमंच की पूर्ण संकल्पना को को बताने, राष्ट्रीय जनमंच का गठन क्यो किया गया। राष्ट्रीय जनमंच क्या कार्य करेगा। राष्ट्रीय जनमंच देश की राजनीति में परिवर्तन क्यो चाहता है। राष्ट्रीय जनमंच दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश के लिए राजनीति क्यो करना चाहता है और राष्ट्रीय जनमंच कैसे देशहित व लोकहित के कार्य करेगा इत्यादि विषय से अवगत कराया जाता है। बैठक में विषय का प्रस्तुतिकरण पत्रकार कृष्ण कुमार दूबे ने किया।
जिसका संचालन माया कटोच ने और बैठक के होस्टकर्ता भरत राणा रहे। जीपी श्रीवास्तव, रिटायर्ड आईएस पूर्व प्रिंसिपल सेक्रेटरी रेवन्यू, मध्य प्रदेश सरकार, डेनमार्क से स्वाति मिश्रा मुख्य से उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें