राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन जल्द: पीयूष

नई दिल्ली, 09 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कारोबारियों से आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने का आह्वान करते हुए रविवार को कहा कि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन जल्द कर दिया जाएगा।

श्री गोयल ने यहां राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के अवसर पर कारोबारियों से बातचीत के दौरान कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान से कारोबारियों को लाभ होने वाला है। उन्होंने कहा कि कारोबारियों को उपभोक्ताओं को भारत में निर्मित वस्तुओं के बारे में जागरूक करना चाहिए। इससे ना केवल कारोबारियों की आय में इजाफा होगा बल्कि विनिर्माण की गतिविधियां भी बढ़ेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कारोबारियों को ऐसे लोगों को सामने लाना चाहिए जो आयात का माहौल बनाते हैं और देश पर आर्थिक बोझ बढाते हैं। उन्होंने कहा कि तकरीबन 10 लाख करोड रूपए का आयात तुरंत बंद किया जा सकता है और इन वस्तुओं का उत्पादन देश में हो सकता है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास