रूस में वैक्सीन के परीक्षण में भाग लेने वाले सभी स्वयंसेवक स्वस्थ

मास्को, 21 अगस्त (स्पूतनिक) रूस के स्टेट रिसर्च सेंटर ऑफ वायरोलाॅजी एंड बायोटेक्नोलॉजी वेक्टर की तरफ से विकसित की जा रही कोरोना वायरस की वैक्सीन के क्लीनिकल परीक्षण में भाग लेने वाले सभी स्वयंसेवक वैक्सीन दिये जाने के बाद स्वस्थ हैं और अच्छा महसूस कर रहे हैं।
रूस के संगठन रोसपोट्रेब्नैडजर ने शुक्रवार को कहा, “परीक्षण में शामिल सभी प्रतिभागियों को वैक्सीन दी गई है। पहले चरण में 14 लोगों को वैक्सीन दी गई और दूसरे चरण में 43 और स्वयंसेवकों को वैक्सीन दी गई। इसके अलावा प्लेसेबो कंट्रोल ग्रुप के 43 और स्वयंसेवकों को वैक्सीन दी गई।”
रोसपोट्रेब्नैडजर ने कहा कि 100 स्वयंसेवकों में से छह को इंजेक्शन वाली जगह पर थोड़ा सा दर्द महसूस हुआ लेकिन अन्य स्वयंसेवकों को किसी तरह की समस्या नहीं हुई।
रोसपोट्रेब्नैडजर ने कहा, “हमारी योजना इस वर्ष सितंबर में क्लीनिकल परीक्षण पूरी कर लेने की है।”
प्रियंका जितेन्द्र
स्पूतनिक


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास