योगीसरकारकारक्षाबंधनपरमहिलाओंकेलिएतोहफा 

गोरखपुर। आगामी 3 अगस्त को देशभर में भाई बहन का त्यौहार यानी रक्षाबंधन मनाया जाएगा। इस कोरोना महामारी के चलते जहां यूपी में वीकली लॉकडाउन जारी है तो वहीं आज प्रदेश के मुखिया #योगी_आदित्यनाथ त्यौहार को देखते हुए कल दिन रविवार यानी 2 अगस्त को मिठाई और राखी की दुकानें खोलने का आदेश दिया है।
हालांकि, यह स्पष्ट किया गया है कि रक्षाबंधन के मौके पर भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा और किसी भी प्रकार का सार्वजनिक आयोजन नहीं किया जाएगा।


राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया पिछले तीन सालों की तरह इस बार भी रक्षाबंधन के दिन यूपी रोडवेज की सभी श्रेणी की बसों में महिलाएं मुफ्त में यात्रा कर सकेंगे। इसके तहत 2 अगस्त 2020 की रात 12 बजे से 3 अगस्त की रात 12 बजे तक सभी बसें महिलाओं के लिए फ्री रहेंगी। हालांकि, बसों में भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास